फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में देरी होने पर वेतन से की जाएगी कटौती : महिपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जाए। कार्य में होने वाली देरी पर अधिकारी की जवाबदेही तय कर उनके वेतन से कटौती की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने शहर की सड़क, सफाई और जलभराव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्य ड्रेन की व्यवस्था कर जलभराव का स्थायी समाधान तलाश किया जाए।
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सभी कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। शिक्षा मंत्री ने बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट फोटो सहित नियमित रूप से भेजी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें