पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में क्लास टाइम कैप्सूल नामक ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में कक्षा पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी भाषा में एक मिनट का प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उपाय, खेलों का महत्व तथा अनुशासन का मूल्य जैसे सार्थक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, रीसाइक्लिंग, पानी बचाने और ऊर्जा की बचत के महत्व पर भी प्रकाश डाला। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों की भाषण कला को निखारती हैं बल्कि उनमें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी उत्पन्न करती हैं।