फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिलेंगी चार अत्याधुनिक एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार मिलेगी। सरकार ने प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के तहत जिले चार नई अत्याधुनिक एंबुलेंस देने का फैसला लिया है। इन सभी नई एंबुलेंस के अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इनके पंजीकरण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। एक या दो दिन में एंबुलेंस मिल जाएंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला नागरिक अस्पताल पानीपत और उसके अधीन आने वाले सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर 23 एंबुलेंस ऑन-ड्यूटी तैनात हैं। औद्योगिक शहर और नेशनल हाईवे पर स्थित होने के कारण यहां आए दिन होने वाले हादसों और रेफरल मरीजों के भारी दबाव को देखते हुए यह मौजूदा बेड़ा कम पड़ रहा था।
ऐसे में चार नई एंबुलेंस आ जाने से जिले में कुल एंबुलेंस की संख्या बढ़कर 27 हो जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि नई गाड़ियां मिलने से ग्रामीण अंचलों और आपातकालीन समय में मरीजों को बड़े अस्पतालों या पीजीआई रोहतक रेफर करने में लगने वाले समय में भारी कमी आएगी।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद शुरू होगा दूसरे फेज का प्रोसेस : पहले चरण में एंबुलेंस सौंपने के तुरंत बाद दूसरे फेज के तहत नई एंबुलेंस की खरीद का प्रोसेस भी शुरू कर दिया जाएगा। पानीपत के साथ-साथ पड़ोसी जिले करनाल में चार, सोनीपत में तीन और जींद में भी तीन एंबुलेंस भेजी जा रही हैं। इन नई गाड़ियों के आने से जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को समय पर एंबुलेंस न मिलने की पुरानी समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी।


जिले में चार नई अत्याधुनिक एंबुलेंस मिलेंगी। इससे व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। मरीजों को इलाज के लिए रेफर करना आसान और सुरक्षात्मक हो जाएगा। -डॉ. विजय मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें