फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नेफ्था क्रेकर में आग से निपटने की तैयारियों के लिए आपदा ड्रिल का किया अभ्यास

विज्ञापन
आपदा ड्रिल के दौरान कार्रवाई करते कर्मचारी। रिफाइनरी
विज्ञापन
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स की ओर से मंगलवार को पानीपत नेफ्था क्रेकर में आग से निपटने की तैयारियों के लिए ऑनसाइट आपदा ड्रिल का आयोजन किया। ड्रिल के परिदृश्य में टैंक फार्म-2 एरिया में टैंक टी-10 बी में आग की स्थिति दर्शायी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग से दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण के लिए फायर मॉनिटर और फोम पोरर का इस्तेमाल कर आपातकालीन कार्रवाई प्रारंभ की गई। वाटर स्प्रे के माध्यम से डाइक के अंदर सभी टैंकों को ठंडा रखने की कोशिश की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 10:15 बजे सायरन एल-1 बजाया। इसके बाद 10:22 बजे आग बढ़ने की स्थिति में मुख्य प्रबंधक सुधांशु शेखर ने कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया से चर्चा कर इस घटना को एल-2 आपदा घोषित कर दिया। एमएल डहरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया और लगभग 45 मिनट के अथक प्रयास के बाद 10:59 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाया, इसके बाद समीक्षा बैठक में हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें