फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम बाबा के दर्शनों को उमड़े भक्त

विज्ञापन
श्याम बाबा मंदिर के बाहर गली में किया अतिक्रमण। - फोटो : गोमतीनगर में निजी विद्यालय में अमर उजाला एवं गोमती नगर जन कल्याण समिति के सहयोग से अपराजिता कार्यक्रम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। ज्येष्ठ मास की अपरा एकादशी पर चुलकाना धाम पर श्याम बाबा के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े।
सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। पानीपत व आसपास के जिले समेत प्रदेशभर और दूसरे प्रदेशों से भी भक्त बाबा के दर्शन के लिए आए। मंदिर में तड़के करीब पांच बजे बाबा का शृंगार किया। इसके बाद दर्शनों के लिए कपाट खोल दिए गए। मंदिर में दिन बढ़ने के साथ भक्तों की संख्या बढ़ती चली गई।
सुबह नौ से सायं सात बजे तक दर्शनों के लिए हजूम लगा रहा। भक्तों ने लाइनों में लगकर चिलचिलाती धूप में नंगे पैर ध्वज यात्रा करके श्याम बाबा के दर्शन किए। रोहित पुजारी ने बाबा श्यामजी की मोर छड़ी से भक्तों को झाड़ा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायंकालीन आरती में भक्तों को बाबा का प्रसाद दिया। मंदिर के प्रधान रोशनलाल छौक्कर ने बताया कि ज्येष्ठ मास की अपरा एकादशी विष्णु पूजा के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें