फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौनी अमावस्या पर हरिद्वार के लिए जाएगी अतिरिक्त बसें

Sat, 17 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौनी अमावस्या पर रविवार को हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों को भेजा जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। शुक्रवार को रोडवेज अधिकारियों द्वारा बैठक कर संबंधित तैयारी का जायजा लिया गया, साथ ही यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों को हरिद्वार के लिए भेजा जाएगा। वर्तमान में हरिद्वार के लिए करीब 12 बसों का संचालन किया जा रहा है, साथ ही अन्य जिलों से भी दो से तीन बसों को हरिद्वार के लिए भेजा जाता है, इसके अलावा हरिद्वार रूट पर दो एसी बसों को भी लगाया गया है, जिससे यात्रियाें की यात्रा सुगम हो।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर रविवार को अतिरिक्त बसों को हरिद्वार के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों को हरिद्वार के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें