फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 24 घंटे में सुलझा वाहन चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की गई एक्टिवा बरामद, एवीटी टीम की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) टीम ने वाहन चोरी के एक मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई एक्टिवा बरामद कर ली। आरोपी की पहचान गोविंद निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 के रूप में हुई है।
सेक्टर-5 निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार उनका बेटा 6 जून को सेक्टर-5 स्थित एक पार्क में एक्टिवा खड़ी कर गया था, लेकिन लौटने पर वाहन गायब मिला। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एवीटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें