चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां कमीशन ने एक मामले में कार्रवाई न करने पर शहीद भगत सिंह नगर के एसपी (डी) को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग को बलाचौर गांव झूंगियां के निवासी धर्म चंद से शिकायत प्राप्त हुई थी।
इस संबंध में जिला पुलिस शहीद भगत सिंह नगर से जांच करवाकर रिपोर्ट 14 जनवरी को आयोग को भेजने के लिए कहा गया था लेकिन निर्धारित तिथि पर पुलिस विभाग का कोई भी प्रतिनिधि हाजिर नहीं हुआ। इस वजह से आयोग ने इस शिकायत के संबंध में तथ्य और सूचना की रिपोर्ट के साथ 20 जनवरी को इकबाल सिंह एसपी (डी) को कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के लिए तलब किया है।