अंकित के 84 और रजत के 50 रन, गेंदबाजों ने भी दिखाया दम डिसेंट फाइटर्स 178 पर सिमटी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में पंचकूला पैंथर्स और डिसेंट फाइटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में पैंथर्स ने 40 रन से शानदार जीत दर्ज की।
पंचकूला पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अंकित ठाकुर ने 84 और रजत ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में करण ने चार और ऋषि कोहली ने तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिसेंट फाइटर्स की टीम 20 ओवर में 178 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पुष्पेंद्र ने 49 रन बनाए। पैंथर्स की ओर से टोनी ने दो और गोलू ने तीन विकेट लिए। इस तरह पंचकूला पैंथर्स ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम किया।