फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हर जिले में स्थापित होंगे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, अपराध पर लगेगा अंकुश

Fri, 18 Nov 2022 07:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

यह परियोजना प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने में मील का पत्थर साबित होगी। योजना को लागू करने के लिए अपना मॉडल तैयार किया गया है, जो थर्ड पार्टी की निर्भरता को खत्म कर देगा।
Register For Event
विज्ञापन
मनोहर लाल - फोटो : Twitter/@mlkhattar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हर जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किए जाएंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि ये सुरक्षा और निगरानी, यातायात प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और ई-गवर्नेंस एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही रियल टाइम जानकारी प्राप्त करने में सहयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार इनकी स्थापना की जा रही है। कौशल ने यह जानकारी वीरवार को आईसीसीसी परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही तीन जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल में आईसीसीसी के पायलट प्रोजेक्ट चला रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।

यह परियोजना प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने में मील का पत्थर साबित होगी। योजना को लागू करने के लिए अपना मॉडल तैयार किया गया है, जो थर्ड पार्टी की निर्भरता को खत्म कर देगा। स्मार्ट सिस्टम को अपडेट करने के लिए परियोजना की हर 5 साल में समीक्षा की जाएगी। सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट सॉल्यूशन, सेंसर-कैमरा, डिवाइस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान रहेगा। बैठक में निजी संस्थाओं-व्यक्तियों की ओर से अपनी सुरक्षा के लिए लगाए हुए सीसीटीवी कैमरा को भी परियोजना के साथ एकीकृत करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि इससे सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक स्तर पर निगरानी संभव हो सकेगी। अगले सप्ताह तक प्रोजेक्ट के प्रस्तावित प्रारूप को विस्तृत जानकारी के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें