फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुद्ध पूर्णिमा पर माता मनसा देवी मंदिर में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को प्राचीन माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति गीतों और जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल तैनात रहा, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। हालांकि भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय तक श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन माता मनसा देवी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें