फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में बड़ा हादसा: सुंडरा गांव के पास लगी आग, करीब 60 झुग्गियां जलकर राख

Sun, 20 Sep 2026 01:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

आग की चपेट में आने से करीब 60 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि समय रहते लोग झुग्गियों से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। 
Register For Event
विज्ञापन
पंचकूला में 60 झुग्गियां जलकर राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव माणक्यां से गांव सुंडरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर गांव सुंडरा के पास नदी किनारे पर बनी करीब 50-60 झुग्गियों में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की झुग्गियां भी इसकी चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की चपेट में आने से करीब 60 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि समय रहते लोग झुग्गियों से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। 

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग से झुग्गियों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें