संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सीआईए एविटी स्टाफ हथीन ने अंधरोला गांव के कब्रिस्तान में छापा मार कर संरक्षित पशु के अवशेष, औजार व बाइक बरामद की है। इस संदर्भ में हथीन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एविटी स्टाफ पुलिस के जांच अधिकारी यासिर खान ने बताया कि छापे के समय पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। मौके से पुलिस ने संरक्षित पशु के अवशेष ,औजार एवं बाइक बरामद की है। मौके पर पशु पालन विभाग के वेटरनरी सर्जन को बुलाकर पशु के अवशेषों का परीक्षण कराकर सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में फरार हुए आरोपियों अंधरोला निवासी बरकत, आमीर, रिफी व वसीम के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है।