पलवल। सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ट्रैफिक थाना पलवल की टीम ने टैगोर पब्लिक स्कूल, हुड्डा सेक्टर-2 में छात्रों एवं शिक्षक स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी। ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जिससे हर वर्ष लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। इसलिए सभी को नियमों का पालन करना आवश्यक है। संवाद