संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव कोट में बनाई गई न्यू कोट ड्रेन की पटरी को अवैध रूप से काटकर एक व्यक्ति ने व्यवसायिक उपयोग के लिए रास्ता निकाल लिया। इस कारण सिंचाई विभाग की ड्रेन को क्षति पहुंची। सिंचाई विभाग के उपमण्डल नहर अधिकारी ने इस संदर्भ में बहीन थाना में केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि उपमण्डल नहर अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बिना अनुमति के कोट निवासी लियाकत ने अवैध रूप से मिट्टी भरकर रास्ता बना लिया है, जो गैर कानूनी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच शुरू है।