फोटो 22अटेली को उपमंडल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
मंडी अटेली। अटेली को उपमंडल बनाने की मांग को लेकर गांव गणियार, बजाड़, चंदपुरा और सुजापुर के ग्रामीणों ने परस में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बसपा नेता अतरलाल ने किया। अतरलाल ने कहा कि राज्य सरकार विकास, नौकरियों तथा नहरी पानी के वितरण में अटेली क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है। इस अवसर पर शेर सिंह यादव, भागसिंह तंवर, अशोक कुमार, राजेश कुमार, देशराज, घनश्याम, कमलसिंह, श्रीराम सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन में भाग लिया। संवाद