फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान बना नई समस्या...जलनिकासी के नाम पर खोदी सड़क, अधूरा काम से आवागमन बाधित

विज्ञापन
फोटो नंबर-21अंडरपास में तोड़ी गई एक तरफ की सड़क व जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बहरोड़ रोड स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव की पुरानी समस्या का समाधान अब लोगों के लिए नई मुसीबत बन गया है। एक ओर जहां वर्षों से पानी भरने की समस्या बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर हाल ही में शुरू किए गए कार्य के चलते अब आवागमन भी बाधित हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग की ओर से जलनिकासी सुधार के नाम पर अंडरपास की एक तरफ की सड़क को उखाड़ दिया गया लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क का मलबा वहीं पड़ा होने से एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद द्वारा रेलवे अधिकारियों के साथ कई बार बैठकें की जा चुकी हैं। सीआईए रोड अंडरपास पर कुछ सुधार कार्य भी हुए लेकिन बहरोड़ रोड अंडरपास की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राजू, हेमंत, दिनेश व सुनील का कहना है कि यह मार्ग राजस्थान की ओर जाने का प्रमुख और सुगम रास्ता है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में अधूरा कार्य और जलभराव की समस्या मिलकर लोगों की परेशानी को दोगुना कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन यहां जल्द स्थायी समाधान करने की गुहार लगाई।
वर्जन:
अंडरपास में जलभराव की समस्या का समाधान रेलवे द्वारा किया जाना है। इसको लेकर डीएमसी की अध्यक्षता में रेलवे अधिकारियों के साथ दो से तीन बार बैठकें की जा चुकी है। इसमें अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की योजना बनाकर रेलवे की ओर से कार्य शुरू किया गया है। अब रेलवे से बातचीत कर इसका जल्द समाधान करवाया जाएगा।-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें