नारनौल। जिले में मंगलवार को 12वीं कक्षा के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की गई। छात्र निखिल सैनी, नितिन कुमार, आयुष अग्रवाल और विशाखा ने बताया कि शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर आसान आया था। इस विषय में अच्छे नंबर आएंगे। मंगलवार को उड़नदस्ते की टीम को नकल करते एक भी छात्र नहीं मिला। हालांकि 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू हुए एक सप्ताह हो गया है। इस दौरान जिले में प्रतिदिन एक यूएमसी केस बनाया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सुपरिटेंडेंट विजेंद्र सिंह ने बताया कि 12वीं कक्षा के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र पर यूएमसी केस नहीं बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद है। संवाद