फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे की रखरखाव प्रणाली होगी डिजिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में पहल की गई है। पहले चरण में सिग्नल विभाग के कर्मचारियों को 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों का उद्देश्य सिग्नलिंग परिसंपत्तियों के रखरखाव और प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना व डेटा को रियल-टाइम में अपडेट करना है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इन टैबलेट का उपयोग सिग्नल विभाग के कर्मचारी सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़े विभिन्न तकनीकी कार्यों और मेंटेनेंस गतिविधियों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज करने के लिए करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें