पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक वितरित करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रशासन
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सेक्टर 7 स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर क्रियान्वित की जा रही हैं। इन्हीं योजना में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में राहत पहुंचाने के दृष्टिगत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है।
उन्होंने आमजन को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर अनिल रायपुर, वीरेंद्र छिल्लर, यतेंद्र रावत, बावल मंडल अध्यक्ष रमेश लोर, निहाल सिंह और कपिल नेहरा आदि मौजूद रहे।