फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध भ्रूण जांच में दो आरोपी राजस्थान से काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हेल्थ विभाग की टीम ने बीती रात राजस्थान में छापे मारकर कर दो लोगों को अवैध रुप से भ्रूण जांच करने पर काबू किया है। हेल्थ विभाग की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मार्गदर्शन में रविवार की रात राजस्थान के निहालपुर में रेड मारी गई। उन्होंने बताया कि एजेंट उमेश के जरिए भ्रूण जांच कराने का सौंदा हुआ था। इसके बाद आरोपी जितेंद्र के ठिकाने पर निहालपुरा ले गया। जहां पर टीम ने दोनों को रंगे हाथ काबू कर लिया। डॉ. हर्ष ने बताया कि दौरान डॉ. अरुण कालरा और ड्रग कंट्रोलर हेमंत कुमार मौजूद थे। टीम ने मौके से मशीन भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें