नारनौल। महर्षि दयानंद चौक समिति की ओर से आईएएस नीतिश कुमार को सम्मानित किया गया। वेदोपदेश कप्तान जगराम आर्य ने नीतिश कुमार को गायत्री सम्मान पटका व सत्यार्थ प्रकाश भेंट की। वेदोपदेशक कप्तान जगराम आर्य ने आईएएस नीतिश कुमार की माता केला देवी व पिता श्रद्धानंद की सराहना की। विनोद आर्य ने बताया कि नीतिश कुमार युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर अमर सिंह, रामअवतार, सत्यवीर, विक्रम, कर्ण सिंह, सुरेंद्र, कृष्ण कुमार, विमला देवी व सरोज देवी उपस्थित रहे।