फोटो 18 विजेताओं को सम्मानित करती कमलेश सैनी व प्राचार्य। संस्थान
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित 30वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन मुख्य अतिथि चेयरपर्सन नगर परिषद कमलेश सैनी ने किया। इस दौरान पांच हजार मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में हर्ष ने प्रथम, मनीष कुमार ने द्वितीय व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं 800 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में परी यादव प्रथम, प्रीति द्वितीय और राजबाला तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो (बालक वर्ग) में रवि दत्त प्रथम, अजय द्वितीय और दीपक कुमार तृतीय रहे जबकि डिस्कस थ्रो (बालिका वर्ग) में महक सैनी ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय व महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों की 100 मीटर फाइनल दौड़ में अरशद खान ने प्रथम स्थान हासिल किया। युवराज द्वितीय व आदित्य पटेल तृतीय स्थान पर रहे। स्टाफ की 200 मीटर दौड़ में कपिल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंजनी कुमार द्वितीय व शिवा खंडेलवाल तृतीय स्थान पर रहे।
महिला स्टाफ की स्पून एंड लेमन रेस में पूजा यादव प्रथम, मोनिका रोहिल्ला द्वितीय और ज्योति तृतीय रहीं। स्टाफ और छात्रों की रस्साकसी में छात्रों ने विजय प्राप्त की, जबकि महिला स्टाफ और छात्राओं की रस्साकसी में महिला स्टाफ विजेता रही।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमलेश सैनी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं व शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी भी आवश्यक है। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर अनिल यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।