महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर की ओर से एक माह का चौथा एफआईपी गुरु दक्षता संकाय अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि गुरु दक्षता कार्यक्रम नवनियुक्त शिक्षकों के लिए उपयोगी है क्योंकि यह उन्हें उच्च शिक्षा प्रणाली को समग्र रूप से समझने का अवसर प्रदान करता है।
समारोह की शुरुआत में विश्वविद्यालय में यूजीसी-एमएमटीटीसी के निदेशक एवं शिक्षा विभाग विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार के स्वागत उद्बोधन से हुआ। यूजीसी-एमएमटीटीसी की उपनिदेशक प्रो. तनु गुप्ता ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की।विशिष्ट वक्ता जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के शिक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कौशल किशोर रहे। संवाद