कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई की ओर से गांव ककराला में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. आशा ने संयुक्त रूप से बताया कि यह शिविर विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं से परिचित कराने व सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. कांता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार ककरालिया, डॉ. प्रदीप, डॉ. रविंद्र, डॉ. मनीषा, डॉ. सपना, डॉ. प्रीति, डॉ. भारती, डॉ. राहुल मौजूद रहे। संवाद