फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयकर में गलत कटौतियों से बचाव के बताए तरीके

Sun, 01 Feb 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयकर विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गलत कटौतियों से बचाव विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम विश्वविद्यालय कर्मचारियों, कर-अभ्यासकों और प्रबंधन के विद्यार्थियों के लाभ के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आयोजन प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, पंचकूला क्षेत्र के मार्गदर्शन और प्रधान आयकर आयुक्त, रोहतक के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र पाल ने की। आयकर विभाग, करनाल रेंज के संयुक्त आयकर आयुक्त हर्षित बंसल मुख्य अतिथि रहे। कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आयकर अधिकारी विजय कुमार सैनी ने कर्मचारियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सही तरीके से आयकर रिटर्न दाखिल करने की जानकारी दी। सहायक आयकर आयुक्त अमन बिस्ला ने नए आयकर कानून की प्रमुख विशेषताओं को सरल भाषा में समझाया। आयकर विभाग की ओर से बॉक्सर मनोज कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के चेयरपर्सन अनिल मित्तल, डीडीओ, लेखा शाखा के कर्मचारी, शिक्षक, प्रबंधन छात्र, आईसीएआई के सदस्य और टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें