फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि कर्मचारी 12 की हड़ताल में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों की ओर से 12 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया जाएगा। यह निर्णय कुंटिया कार्यालय में मंगलवार को आयोजित सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कुंटिया प्रधान राजवंत कौर ने की।
विज्ञापन

कुंटिया के प्रेस सचिव जगदीप सिंह ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी इम्प्लाइज फेडरेशन के निर्णय अनुसार 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे।
प्रधान राजवंत कौर ने कहा कि संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए सभी कर्मचारियों को हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। बैठक में विशेष रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य के पूर्व प्रधान धर्मवीर फोगाट व पूर्व राज्य महासचिव नरेश कुमार ने भाग लिया और कर्मचारियों को हड़ताल की सभी मांगों व मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

धर्मवीर फोगाट ने बताया कि हड़ताल की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन लागू करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा, समान काम-समान वेतन, समयबद्ध पदोन्नति, आठवें वेतन आयोग को समय पर लागू करना और निजीकरण और आउटसोर्सिंग प्रथा को बंद कर स्थायी व नियमित भर्ती करना शामिल है।
बैठक में महासचिव रविंद्र तोमर, पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा, पूर्व प्रधान राम कुमार, पूर्व महासचिव भारत भूषण, वरिष्ठ उप-प्रधान चंद्रपाल, उप-प्रधान राकेश कुमार, सह-सचिव मनीष बालदा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें