फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चक्का जाम की तैयारियों में जुटे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी चक्का जाम को सफल बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों में इसे लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने आगामी रूपरेखा पर चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष मायराम उनियाल के निर्देश पर प्रधान महासचिव बलदेव मामू माजरा ने प्रदर्शन पर बातचीत की। कुरुक्षेत्र डिपो की भूमिका अहम है क्योंकि यहां मुख्यमंत्री कार्यालय है। डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल कर्मचारियों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। सरकार द्वारा परिवहन सेवाओं में निजीकरण को बढ़ावा देने से रोडवेज का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी लंबित है। कर्मचारी निजीकरण के विरोध के साथ रोडवेज को मजबूत करने की मांग उठाएंगे। आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, पर प्रदेशभर के कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें