फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारियों ने यात्री का 60 हजार रुपये और दस्तावेज भरा बैग लौटाया

विज्ञापन
शाहाबाद। बैग वापिस लौटते अड्डा इंचार्ज बलदेव राज, नरेंद्र व विक्रम। स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रदेश रोडवेज के कर्मचारियों ने ईमानदारी दिखाते हुए यात्री का छूटा हुआ बैग लौटाया। बैग में करीब 60 हजार रुपये नकदी, सऊदी अरब का ड्राइविंग लाइसेंस और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। आनंदपुर साहिब निवासी कुलदीप सिंह मंगलवार अलसुबह चंडीगढ़ से गुरुग्राम जा रहे थे। गुरुग्राम पहुंचने पर वह हरियाणा रोडवेज की बस में अपना बैग भूल गए। एयरपोर्ट पर बैग न मिलने पर उन्हें बस में छूटने की याद आई। उन्होंने शाहाबाद के परिचित विक्की को फोन कर अड्डा इंचार्ज बलदेव राज को सूचना दी। बलदेव राज ने बस का नंबर पता कर चालक नरेंद्र और परिचालक विक्रम से संपर्क किया। मंगलवार दोपहर बस शाहाबाद लौटी, जहां बलदेव राज ने बैग बरामद कर विक्की को सौंपा। बैग में नकदी और सभी दस्तावेज सुरक्षित मिले, जिस पर विक्की ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें