कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में वीरवार को अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी और अन्य संतों ने सर्वकल्याण की भावना से मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर अनुष्ठान किया और रुद्राभिषेक किया। अनुष्ठान विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पंडित कुलभूषण भारद्वाज ने सम्पन्न करवाया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है। उन्होंने बताया कि आज भगवान विष्णु का दिन है तथा आज के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। संवाद