फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किरमच रोड के होटल में पुलिस का छापा, छह युवतियों समेत 10 लोग काबू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। होटल से संदिग्ध हालात में पाए जाने पर हिरासत में लेकर जाती पुलिस व मौके पर खड़े डी - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमच रोड स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने बुधवार को कई होटलों में दबिश दी। इस दौरान एक होटल से छह युवतियों और चार युवकों समेत कुल 10 लोगों को पुलिस ने संदिग्ध हालात में काबू किया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहाबाद डीएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि किरमच रोड स्थित होटल में काफी समय से अवैध धंधे की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस की ओर से कई होटलों में दबिश दी गई। एक होटल में छह युवतियों समेत 10 लोग मिले, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। उनके अनुसार पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि होटल में ये लोग किन परिस्थितियों में मौजूद थे। डीएसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें