फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा...पर झूमे श्याम भक्त

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीश्याम संकीर्तन में हिस्सा लेते श्याम प्रेमी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से खाटू धाम मंदिर में बुधवार रात्रि श्री श्याम संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि द्वादश के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में समिति सदस्यों ने श्याम पूजन किया।
विज्ञापन

रात्रि 12 बजे तक चले संकीर्तन के बाद सभी भक्तों को नववर्ष की बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प शृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक लखबीर सिंह लक्खा, गिफ्टी शर्मा और हर्ष गोयल ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। इनमें तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा..., देर न करो न करो इंतजार, श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार..., शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है, इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है... और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है, उस चौखट के हम सेवादार हैं... इत्यादि भजन सराहे गए।
श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि मंदिर विस्तार के लिए करवाए जा रहे निर्माण कार्य में सभी तन-मन-धन से सहयोग करें। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कांबोज, सचिव अटल शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक अरोड़ा, सुरेंद्र काठपाल, ललित अत्री और राजीव बारना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें