फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खिलाड़ी गुरजोत प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मोहनपुर गांव के खिलाड़ी गुरजोत ने जिला स्तरीय स्कूल खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर गुरजोत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोच सागर वर्मा ने बताया कि गुरजोत ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। वह पहले भी कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
गुरजोत को प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपये की खेल छात्रवृत्ति भी मिली है। सम्मान समारोह में राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष सुभाष कलसाना मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने गुरजोत को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश सरकार की खेल नीति की सराहना की। कलसाना ने कोच सागर वर्मा और राजू वर्मा के प्रशिक्षण की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें