फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी के महिला छात्रावास में पसरा सन्नाटा, घर लौटे अधिकतर छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आत्महत्या की घटना व छुट्टी घो​षित होने के बाद  घर लौटते एनआईटी के छात्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में वीरवार दोपहर बिहार की रहने वाली दीक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद संस्थान के हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। छात्राओं के हॉस्टल में घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। मृतक छात्रा दीक्षा के कमरे पर भी ताला लटका रहा।
विज्ञापन

वीरवार को दीक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद वीरवार रात तीन बजे तक छात्रों ने मुख्य गेट पर नारेबाजी की और इन आत्महत्याओं को रोकने के लिए आवाज उठाई। छात्रों के बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन ने 4 मई तक के लिए छुट्टियां घोषित कर दी। साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं ऑनलाइन लेने का फैसला भी लिया। शुक्रवार को छात्र अपने घर की तरफ जाने लगे, वहीं जो छात्र हॉस्टल में रहे वे भी शनिवार को जाने की तैयारी करते रहे।

कावेरी हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि हमारे यहां प्रदर्शन खत्म होते ही छात्राएं घर की तरफ निकल गई, जबकि कुछ आज या कल में जा सकती हैं। पुरुष छात्रावास के हालात भी समान हैं। हॉस्टल नंबर सात, दो और चार के छात्रों ने बताया कि उनके यहां तो पूरा हॉस्टल खाली होने लगा है।
विज्ञापन


मम्मी-पापा की कॉल आ गई, सब छोड़ के घर आ जाओ

बातचीत के दौरान अलकनंदा भवन, भागीरथी भवन, कल्पना चावला भवन की छात्राओं ने कहा कि घटना का पता चलते ही उनके मम्मी-पापा की सुबह ही कॉल आई। उन्हें देर रात हुए विरोध प्रदर्शन के बारे में पता लगा तो कहा कि छुट्टियां हो गई हैं तो घर आ जाओ।

एनआईटी प्रशासन ने साधी चुप्पी

इस मामले पर एनआईटी के निदेशक व अन्य अधिकारियों से जब संपर्क साधा गया तो उन्होंने मिलने से मना कर दिया। साथ ही विभागों के एचओडी, प्रोफेसर आदि इस विवाद पर बोलने से बचते रहे। सिर्फ यही कहा जाता रहा कुछ भी मालूम नहीं।

कुरुक्षेत्र। आत्महत्या की घटना व छुट्टी घोषित होने के बाद  घर लौटते एनआईटी के छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें