फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जाली दस्तावेज तैयार कर बेच दी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। एक पुराने जमीन खरीद- बेचने के मामले में जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी रिकॉर्ड में फेरबदल करके जमीन को आगे बेच दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं के साथ अन्य विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ठोल गांव निवासी शिकायतकर्ता अशोक कुमार गोयल ने पुलिस को बताया कि उनकी मां स्वर्ण लता का निधन 1995 में हो गया था। निधन से पहले 6 फरवरी 1991 को दस्तावेज संख्या 1634 के तहत उनकी मां ने 2 मरला 5 सरसाई जमीन अशोक कुमार मेहता को बेच दी थी।
रजिस्ट्री में स्पष्ट उल्लेख था कि शेष बची जमीन विक्रेता के पास ही रहेगी। मां के निधन के बाद यह शेष हिस्सा शिकायतकर्ताओं के नाम हो गया।
आरोप है कि अशोक कुमार मेहता ने बेची गई दो मरला पांच सरसाई की जमीन के अलावा शेष हिस्से को भी अवैध रूप से हड़पने की कोशिश की।
उन्होंने सह-आरोपियों के साथ मिलकर जाली दस्तावेज तैयार किए और इंतकाल रकबा तीन मरला दर्ज करवा दिया। यह इंतकाल बाद में संबंधित अधिकारी की ओर से खारिज कर दिया गया था। खारिज होने के बावजूद आरोपियों ने साजिश रचकर जमाबंदी में भी तीन मरला दर्ज करा ली।
विज्ञापन

इसके बाद अशोक कुमार मेहता ने 14 अगस्त 2025 को ब्लड रिलेशन ट्रांसफर डीड के जरिये यह जमीन अपने बेटे करण मेहता के नाम करवा दी। करण मेहता ने आगे सेल डीड के माध्यम से जरनैल सिंह के नाम ट्रांसफर कर दी। इस तरह शिकायतकर्ताओं की जमीन धोखे से नाम करवा कर आगे बेच दी गई।
मामले की शिकायत पर इस्माईलाबाद पुलिस ने अशोक कुमार मेहता, करण मेहता और जरनैल सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई सलिंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच पूरी कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
जाली दस्तावेजों, इंतकाल रिकॉर्ड, जमाबंदी और ट्रांसफर डीड की जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर पटवारी व कानूनगो और संबंधित रजिस्ट्री कार्यालय से रिकॉर्ड भी मंगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें