फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: कॉलेज संचालक के घर गोलियों की बौछार करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पांव में गोली मारकर काबू

Sun, 03 May 2026 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र

सार

बदमाश की ओर से चलाई गई एक गोली पुलिसकर्मी विकास की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जा लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पांव में गोली मार कर उसे घायल कर दिया।
Register For Event
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बदमाश.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआरआई एक व हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेज संचालक रजनीश बंसल के लाडवा स्थित घर पर पर्ची फेंककर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले एक बदमाश से शनिवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से आठ से 10 राउंड फायरिंग की गई। बदमाश की ओर से चलाई गई एक गोली पुलिसकर्मी विकास की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जा लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पांव में गोली मार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश को काबू कर  लाडवा की सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान यूपी के मथुरा जिला के कोसीकला गांव निवासी अर्जुन के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सीआईए एक के प्रभारी प्रतीक के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि लाडवा के हिनोरी चौक पर एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने पुलिस पार्टी को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दोबारा चेतावनी दी और गोली न चलने के लिए कहा। इसी बीच बदमाश ने दोबारा से गोली चलाते हुए एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए उसकी छाती पर गोली दाग दी, लेकिन गनीमत रही कि पुलिस कर्मी ने बुलेट पर जैकेट पहनी हुई थी। 

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश के टांगों को निशाने बनाते हुए गोली चलानी शुरू की तो एक गोली बदमाश की टांग में जा लगी। बदमाश के घायल होने के बाद उसे काबू कर लाडवा के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। अस्पताल ले जाने के दौरान युवक ने पूछताछ में कबूल किया की उसी ने कॉलेज संचालक रजनीश बंसल के घर पर गोलियां दागी थी और इसके बाद अपने दोस्त के साथ बाइक से फरार हो गया था। फिलहाल घायल बदमाश का उपचार लाडवा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


यह था मामला
16 अप्रैल की रात को दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिमालयन ग्रुप ऑफ कालेजे संचालक रजनीश बंसल के आवास पर बिना किसी भय के ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 23 राउंड गोलियां दागी, जिनमें से 18 खाली कारतूस पुलिस को मौके से बरामद हुए। गोलियों से घर की बालकनी के शीशे चकनाचूर हो गए और दीवारें गोलियों के निशानों से भर गई। गनीमत रही कि इस वारदात में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

रंगदारी मांगने के लिए चलाई थीं गोलियां 
थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने उस समय बताया था कि मामला रंगदारी मांगने के लिए गोलियां चलाई थी। रजनीश बंसल को पिछले साल कई बार धमकी भरे फोन आए थे, जिसके बाद उन्हें पंचकूला-चंडीगढ़ में सुरक्षा प्रदान की गई थी। रजनीश बंसल 13 अप्रैल को लाडवा आए थे और 14 अप्रैल की सुबह चंडीगढ़ लौट गए थे। 

रजनीश बंसल को पहले भी मिल चुकी थी धमकियां
जनवरी 2025 में भी रजनीश बंसल को धमकी मिली थी और प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया कराई थी। हाल ही में अज्ञात कारणों से उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। बंसल परिवार मुख्य रूप से चंडीगढ़ में रहता है और लाडवा स्थित घर की देखभाल के लिए नौकर ओम प्रकाश को रखा हुआ है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें