मोहन नगर के अग्रसेन चौक पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 2400 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चालक टसका मीरां जी निवासी सोमनाथ को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर थानेसर से उपनिरीक्षक मान सिंह और चुनाव आयोग की एसएस टीम के प्रभारी पुनीत मित्तल की ओर से नाका लगाकर वाहनाें की चेकिंग की जा रही थी।