कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी के 31 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक दौरा किया। यह दौरा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित पैक प्लस एग्जीबिशन-2026 का था। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में आधुनिक प्रिंटिंग और पैकेजिंग तकनीकों को करीब से देखा।
उन्होंने विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली समझी और उद्योग विशेषज्ञों से बातचीत की। इस दौरान उन्हें पैकेजिंग डिजाइन, ऑटोमेटेड मशीनरी और पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग सामग्री की नई तकनीकों की जानकारी मिली। संस्थान की निदेशिका बिंदु शर्मा ने कहा कि किताबी ज्ञान से उद्योग की पूरी जानकारी नहीं मिलती। ऐसे दौरों से विद्यार्थियों को तकनीक समझने और अपनी क्षमता विकसित करने का मौका मिलता है। दौरे का नेतृत्व प्राध्यापक अमित जांगड़ा और राकेश कुमार ने किया। विद्यार्थियों ने इस दौरे को कॅरिअर की दृष्टि से उपयोगी बताया।