शाहाबाद। कलश वंदन यात्रा का से स्वागत करते राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन
- फोटो : samvad
शाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की कलश वंदन यात्रा 19 अगस्त को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यह यात्रा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में यात्रा का स्वागत किया। कलशों में गुरु रविदास जी के जन्मस्थान की पावन मिट्टी के दर्शन कराए गए। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष सुभाष कलसाना ने गांव सम्भालखी से यात्रा शुरू की। यात्रा कई गांवों से होते हुए भोकरमाजरा पहुंची, जहां 19 अगस्त को विश्राम हुआ। कलसाना ने कहा कि यात्रा गुरु रविदास के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है। गुरु रविदास ने जात-पात से ऊपर उठकर समान मानव समाज का मार्ग दिखाया था। 20 अगस्त को यात्रा शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों की परिक्रमा करेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से यात्रा का स्वागत करने और जयंती कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।