फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेलते समय पानी के गड्ढे में गिरने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। करनाल के घरौंडा क्षेत्र के पूंडरी गांव में मंगलवार सुबह ईंट भट्टे पर खेलते हुए डेढ़ साल की अंशिका पानी से भरे गड्ढे में गिरने मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची के पिता जितेंद्र ने बताया कि वह भट्टे पर मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह उनकी डेढ़ साल की बेटी अंशिका खेलते हुए पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। कुछ देर बाद उनका ध्यान पड़ा तो वह उसे लेकर खोतपुरा सीएचसी पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। घरौंडा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें