फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शीतलहर से बढ़ी ठंड, पारा 15 पर पहुंचा

Sun, 04 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर में शनिवार को कड़ाके की सर्दी व ठंडी हवाओं का प्रभाव देखने को मिला। दिन भर बादल छाए रहे तो लगातार चौथे दिन भी धूप नहीं खिल पाई। कोहरे से राहत रही लेकिन रात में ही नहीं दिन में भी ठंड कंपकंपाती रही। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 15 डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक दर्ज किया गया। पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीत लहरों ने भी मुश्किलें बढ़ा दी।
सर्द हवाओं व कड़ाके की सर्दी के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। शाम चार बजे बाद ही रात जैसा मौसम बन गया। वाहन लाइटें जलाकर चलने लगे तो चालकों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। वहीं आज रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पहाडियों क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर नीचे क्षेत्रों पर भी देखने के मिल रहा, जिससे मैदानी क्षेत्रों में तेज ठंडी हवाएं व कोहरा छाने लगा है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी बनी हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ममता के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी का और भी प्रकोप देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें