फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हल्के बादलों के बीच खिली रही तेज धूप

Sun, 29 Mar 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कभी हल्के बादल तो कभी तेज धूप। मौसम में चल रहा यह बदलाव किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को भी मौसम में यह बदलाव जारी रहा, जिसके बीच गर्मी का भी एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली।
विज्ञापन

इस पूरे सप्ताह में मौसम में यह बदलाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है तो वहीं गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होनी है। गेहूं की फसल भी पकाई के लिए तैयार होने को है तो उससे किसान भी अपने परिवार के सपने पूरे करने की आस लगाए हुए हैं। लेकिन मौसम में जारी बदलाव किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह मौसम में बदलाव जारी रहेगा लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है, जिसके चलते किसानों को चिंतित नहीं होना चाहिए। कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि किसानों को ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है और न ही मौसम में बदलाव को देख गेहूं की कटाई में जल्दी करनी चाहिए। मौसम में हल्के बदलाव की ही उम्मीद है। फसल पूरी पकने पर ही कटाई करें। उनका कहना है कि जिले में एक लाख 14 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें