फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑटो चालकों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की जिला यूनिट ने टैक्सी स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में ऑटो चालकों और यूनियन के सदस्यों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नशे के स्वास्थ्य, परिवार और रोजमर्रा के जीवन पर पड़ने वाले असर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एचएसएनसीबी कुरुक्षेत्र यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक मांगे राम ने कहा कि ऑटो चलाना जिम्मेदारी का काम है। नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक, सवारियों और राहगीरों की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। मांगे राम ने ऑटो चालकों से खुद नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने साथियों और परिवार के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें