इस्माईलाबाद। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन, शाहाबाद की ओर से निजी पैलेस में संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज का दूसरा संत समागम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से पूर्व सरपंच और पार्षद मोहन लाल भांवरा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें सभी पर्व मिलजुल कर मनाने चाहिए। इससे समाज में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सतगुरु रविदास एक विशेष समुदाय के नहीं बल्कि पूरे समाज के गुरु थे। उन्होंने समाज को जो भाईचारे का रास्ता दिखाया था आज हमें उस रास्ते पर चल कर आपसी भाईचारे को बढ़ाना चाहिए। इस समागम में संत मनदीप दास डेरा सिरसगढ़ अंबाला, संत बाबा निर्मल दास एवं बाबा जगदीश दास, संत गुरपाल दास ने मुख्य रूप से सत्संग में पहुंच कर अपने विचार रखे। आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि को सिरोपा पहना कर सम्मानित भी किया गया।