फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एबीवीपी ने पुलिस व एनआईटी पर लगाया मामला दबाने का आरोप

Sun, 19 Apr 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  जानकारी देते हुए बीवीपी के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में लगातार हो रही छात्राओं की मौत के मामलों को लेकर अब एबीवीपी कुरुक्षेत्र इकाई और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और आईएनएसयू समेत कई छात्र संगठन छात्रों के समर्थन में आ गए हैं। एबीवीपी ने प्रेस वार्ता कर लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता जताई है। वहीं एसएफआई संगठन ने भी पत्र जारी कर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए जवाबदेही तय करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन








इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने इसको लेकर कैंडल मार्च भी निकालने की बात कही है। छात्र संगठनों का कहना है कि एनआईटी में जो भी हो रहा है, वह बिल्कुल ही सहनीय नहीं है। एसएफआई की केंद्रीय कार्यकारी समिति ने तो आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन इन घटनाओं को व्यक्तिगत बताकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी से बच रहा है।







एबीवीपी ने उठाई सीबीआई जांच की मांग



इस मामले में एबीवीपी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि अगर कोई भी छात्र किसी शिक्षक, प्रशासन या किसी भी कारण से दबाव महसूस कर रहा है, तो वह उस दबाव में आकर गलत कदम न उठाए, बल्कि हिम्मत के साथ अपनी आवाज उठाए। विद्यार्थी परिषद हर छात्र के साथ खड़ी है।साथ ही सरकार को भी इस मामले में संज्ञान लेकर इन आत्महत्याओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच करवानी चाहिए। छात्रसंघ ने कहा कि पुलिस जांच व एनआईटी प्रशासन लगातार मामला दबाने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें