फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य बीच में ही ठप पड़ गया है। कहा जा रहा है भुगतान में देरी के चलते संबंधित कंपनी ने अपना काम रोक दिया है। हालांकि आरपीएफ पोस्ट करनाल के प्रभारी के अनुसार, उन्हें पता नहीं है कि काम क्यों बंद किया गया।
रेलवे स्टेशन पर कुल 17 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। वर्तमान में स्टेशन पर केवल 23 कैमरों के माध्यम से ही निगरानी की जा रही है। ये बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की दृष्टि से अपर्याप्त माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने शुरुआती चरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया था। कैमरे लगाने के लिए जरूरी केबल बिछाने और तकनीकी ढांचा तैयार करने का काम हो गया था। कैमरों के इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन की प्रक्रिया शुरू होनी थी।
रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। नए कैमरे लगाए जाने से स्टेशन के कई ऐसे स्थानों पर भी निगरानी संभव होनी थी, जहां वर्तमान में कैमरों की पहुंच नहीं है। इन क्षेत्रों को ‘ब्लाइंड स्पॉट’ माना जाता है, जहां सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन


-

वर्जन –

रेलवे स्टेशन पर काम अभी वह बंद है। कारण स्पष्ट नहीं है कि काम क्यों बंद किया गया। कंपनी ने केबल बिछाने आदि का काम तो पूरा कर लिया है। उसके बाद से कंपनी के लोग नहीं आए हैं। मुख्यालय स्तर पर ही इसकी सटीक जानकारी हो सकेगी। - सुरिंदर, प्रभारी, आरपीएफ पोस्ट करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें