.मेयर रेणु बाला गुप्ता को कैनवास स्केच देते शिवम । संगठन
करनाल। बाल कलाकार एसडी मॉडल स्कूल की कक्षा-6 के छात्र शिवम ने मेयर रेणु बाला गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनको अपना बनाया स्केच भेंट किया। मेयर ने शिवम की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि कला संस्कृति के क्षेत्र में ऐसे होनहारों को प्रोत्साहित करना जरूरी है ताकि वह अपनी कला व उत्साह के साथ लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। शिवम वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गंगाराम पुनिया सहित देश-प्रदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के कैनवास स्केच बना चुके हैं। शिवम ने बताया कि उसका सपना एक सफल और प्रसिद्ध कलाकार बनना है, ताकि वह अपनी माता सुषमा के सपनों को साकार कर सकें। संवाद