करनाल। सार्वजनिक अस्पतालों में बिस्तर पर साफ चादर को सुनिश्चित करने के लिए हर दिन अलग रंग की चादर बिछाने का नियम बनाया गया। जिला नागरिक अस्पताल में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। नियम के अनुसार, शुक्रवार को वार्डों में पीली बेडशीट बिछाई जानी चाहिए थी लेकिन अधिकांश वार्डों में हरी बेडशीट बिछी थी।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के लिए सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अलग रंग की बेडशीट बिछाने का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चादरों की नियमित धुलाई और बदलाव हो सके लेकिन शुक्रवार को भी निर्धारित रंग की बेडशीट न बदलना इस बात का संकेत है कि नियम केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं।
मुख्यालय की ओर से जारी गाइडलान के अनुसार ही बेडशीट बिछाने का प्रावधान है। इसके लिए सभी स्टाफ को हिदायत दी गई है। इसे सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। - डॉ. बलवान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, करनाल