करनाल। आंबेडकर भवन जाटो गेट में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव कमेटी की बैठक हुई। निर्णय लिया कि 13 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव के अवसर पर सामाजिक संस्था सम्मान समारोह का आयोजन कर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। संचालक कृष्ण कुटेल ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य कर्मबीर बाैद्ध, मेयर रेनू बाला और परमजीत चीमा शिरकत करेंगे। इस दौरान जोगिंदर रांवर, रवि चालिया, नवीन, प्रवीन, अनूप आदि मौजूद रहे। संवाद