आईजी कॉलेज की विजेता छात्राओं के साथ शिक्षक व अन्य।
कैथल। बी.आर. आंबेडकर कॉलेज में 3 अप्रैल को जिला स्तरीय नशा जागरूकता प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा खुशी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की मनजीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। पीपीटी प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा एकता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार के रूप में प्रथम स्थान पर 300 रुपये और तृतीय स्थान पर 100 रुपये दिए गए। साथ ही सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद